बहराइच ब्रेकिंग#

296 Posts • 151K views
D.Kant
545 views 3 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# #नानपारा नगर के मेधावी बच्चे हुवे सम्मानित # हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान, नानपारा द्वारा 2026 की माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आज शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ ! इस समारोह की अध्यक्षता संरक्षक रजनीकांत मिश्रा जी ने किया ! हाई स्कूल परीक्षा में हिंदी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं इंटरमीडिएट में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 53 छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ! दोनों वर्गों से तीन-तीन सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अलग से शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ! इंटरमीडिएट में प्रथम शिवानी साहू 97, द्वितीय प्रयांशी मिश्रा 95 ,एवं तृतीय अलीना साजिद 92 सभी श्री शंकर इंटर कॉलेज से सम्मानित हुए ! हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम प्रखर कुमार पांडे 97, ज्ञान वर्मा 97, श्री शंकर इंटर कॉलेज से तथा तृतीय देवांश पांडे 96 सरस्वती विद्या मंदिर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ! अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव ने हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के संबंध में बोलते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया ! कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री उमेश चंद्र शाह द्वारा किया गया ! इस अवसर प्रेमनाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष, डॉ दिनेश चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव ,डॉ अशोक गुप्ता उपाध्यक्ष, श्वेता सिंह उपाध्यक्ष, वीरांगना कांत, मुक्तेश्वर पोद्दार, खुशबू शर्मा, डॉक्टर असीम शुक्ला, अजय अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, जसवंत मिश्रा,सुरेश चौधरी,ओमप्रकाश पोद्दार संरक्षक ,कृति शुक्ला, मनोज गुप्ता, बालमुकुंद मिश्रा, अजय यादव, मनोज मिश्रा, बी एन मिश्र एवं सत्य नारायण सिंह उपस्थित रहे ! # बहराइच से डी के श्रीवास्तव की रिपोर्ट#
6 likes
15 shares
D.Kant
556 views 11 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# समाधान दिवस में डीएम जनता से हुए रूबरू - अधिवक्ताओं ने भी रखी समस्याएं आज दिन शनिवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन नानपारा तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पूरे समय तक जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं का खुद समाधान अधीनस्थों से करवा रहे थे।रिकॉर्ड में करीब आधा सैकड़ा शिकायतें दर्ज की गई लगभग आधा दर्जन का समाधान किये जाने की सूचना है।उधर कप्तान विश्वजीत श्रीवास्तव भी अधीनस्थों को आई शिकायतों पर निर्देश देते दिखे।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राम नरेश पांडे के नेतृत्व में दल बल डीएम से मिलकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और निराकरण की माँग की।जिसमें प्रमुख रूप से पानी,शौचालय तथा तहसील के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों की कमी के चलते रिकॉर्ड आदि मिलने में आ रही दिक्कते प्रमुख रही।उधर दिवस में मौजूद सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने मोहल्ला क्लीनिक में डॉ निषाद के नहीं मिलने का कड़ा संज्ञान लिया बताते चले डॉ निषाद सीएचसी के कुछ डॉक्टरों को भी मिहिपुरवा रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में दिन रात एक करते रहते हैं जो उच्चाधिकारियों की नजरों तक है?उधर श्री शर्मा ने नानपारा में ई एन टी तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी को भी संज्ञान में लिया साथ ही पीपीसी में डी पी एम यू के शीघ्र बनने की बात कही यही नहीं अन्य कई मामलों का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही।उन्होंने आंख अस्पताल के बगल महिला अस्पताल पर भी शीघ्र काम शुरू होने की जानकारी दी ।पूरे समाधान दिवस में सभी विभागों के मुखिया के साथ अधीनस्थ मौजूद रहे। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
7 likes
12 shares
D.Kant
499 views 12 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# बहराइच : उपजिलाधिकारी ने श्रवण माह में आगामी जलाभिषेक के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी नानपारा राजेश अग्रवाल ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण बहराइच : सावन माह के प्रथम दिवस गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने पूरे लावलश्कर के साथ मुख्य रूप से सरयू स्थित तकिया घाट तथा प्राथमिक विद्यालय केसवापुर का निरीक्षण कर तमाम खामियों को दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये।श्री अग्रवाल ने कहा कि कावड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।जो भी आवश्यक मांगे और परेशानिया है टीम वर्क की तरह दो दिन में पूर्ण कर ले।इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।निरीक्षण के दौरान सी ओ श्री गौतम,कोतवाल राजनाथ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट# सिंह,बीडीओ राहुल पांडे,सहित पालिका,प्रधान व अन्य टीमों के साथ पूरी राजस्व टीम मौजूद रही।
11 likes
14 shares