बहराइच ब्रेकिंग#

294 Posts • 151K views
D.Kant
1K views 14 hours ago
#बहराइच ब्रेकिंग# स्वतंत्रता दिवस के उप्लक्षय में आज 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच एवम ग्रामीण सहित पुलिस फोर्स ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
16 likes
17 shares
D.Kant
547 views 6 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# #पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को लगी गोली एवम 5 गिरफ्तार # बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व वाहन बरामद; एक साथी फरार नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार तड़के पुलिस और बिजली तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, बीती रात नानपारा क्षेत्र में चोरों द्वारा बिजली के तार काटे जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना नानपारा पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम एवं थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह चोरी के माल को ठिकाने लगाने तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर एकत्र है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके चार साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि, थाना माती, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कदीर के विरुद्ध हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान, सभी निवासी खारोह, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामदगी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी कर काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
5 likes
23 shares
D.Kant
558 views 13 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# समाधान दिवस में डीएम जनता से हुए रूबरू - अधिवक्ताओं ने भी रखी समस्याएं आज दिन शनिवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन नानपारा तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पूरे समय तक जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं का खुद समाधान अधीनस्थों से करवा रहे थे।रिकॉर्ड में करीब आधा सैकड़ा शिकायतें दर्ज की गई लगभग आधा दर्जन का समाधान किये जाने की सूचना है।उधर कप्तान विश्वजीत श्रीवास्तव भी अधीनस्थों को आई शिकायतों पर निर्देश देते दिखे।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राम नरेश पांडे के नेतृत्व में दल बल डीएम से मिलकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और निराकरण की माँग की।जिसमें प्रमुख रूप से पानी,शौचालय तथा तहसील के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों की कमी के चलते रिकॉर्ड आदि मिलने में आ रही दिक्कते प्रमुख रही।उधर दिवस में मौजूद सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने मोहल्ला क्लीनिक में डॉ निषाद के नहीं मिलने का कड़ा संज्ञान लिया बताते चले डॉ निषाद सीएचसी के कुछ डॉक्टरों को भी मिहिपुरवा रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में दिन रात एक करते रहते हैं जो उच्चाधिकारियों की नजरों तक है?उधर श्री शर्मा ने नानपारा में ई एन टी तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी को भी संज्ञान में लिया साथ ही पीपीसी में डी पी एम यू के शीघ्र बनने की बात कही यही नहीं अन्य कई मामलों का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही।उन्होंने आंख अस्पताल के बगल महिला अस्पताल पर भी शीघ्र काम शुरू होने की जानकारी दी ।पूरे समाधान दिवस में सभी विभागों के मुखिया के साथ अधीनस्थ मौजूद रहे। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
7 likes
12 shares