😥दौसा में भीषण हादसा एक साथ खत्म हो गई 6 दोस्तों की ज़िंदगीराजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के पास शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी. सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई.
सभी मृतक कालाखो गांव के रहने वाले और आपस में गहरे दोस्त थे. 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने दौसा जिला अस्पताल और 1 ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.#😢दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत#📢 11 फरवरी के अपडेट#🎞️आज के वायरल अपडेट्स#🌐 राष्ट्रीय अपडेट#🆕 ताजा अपडेट