कई बार हम सोचते हैं कि हमारी परेशानी का कारण परिस्थितियाँ हैं। लेकिन यदि गहराई से देखें, तो अक्सर परेशानी घटना से नहीं, उससे जुड़ जाने से पैदा होती है। जब हम किसी दृश्य को पकड़ लेते हैं, बार-बार उसी के बारे में सोचते हैं, उसे मन में दोहराते रहते हैं, तब वह छोटा सा दृश्य भी बड़ा बोझ बन जाता है।
जीवन का हर दृश्य बदलने वाला है। यदि हम उसे साक्षी बनकर देखें, तो वह अनुभव बनकर गुजर जाता है। लेकिन यदि हम उससे भावनात्मक रूप से बंध जाते हैं, तो वही दृश्य हमें अंदर से परेशान करने लगता है।
साक्षीभाव हमें यही सिखाता है... हर परिस्थिति को समझो, उससे सीखो, पर उसमें उलझो मत। जब हम दृश्य को पकड़ने के बजाय उसे गुजरने देते हैं, तब मन हल्का रहता है और शांति बनी रहती है।
#📃लाइफ कोट्स ✒️