R.I. न्यूज अपडेट
643 views
1 months ago
#🔥दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा 👊🏻 लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 1 अप्रैल को आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि लखनऊ ने शुरुआत में दिल्ली के विकेट जल्दी गिराकर मैच में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका मैच खत्म होने के बाद मैदान में कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन तस्वीरों में संजीव के चेहरे पर नाराजगी लग रही है। वह सीजन के अपने पहले मैच में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं लग रहे हैं। #IPL2026 #LSG #DC #RishabhPant #SanjivGoenka #ipl