सौरव गांगुली (दादा)
भारतीय क्रिकेट की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत और हमारे प्रिय 'दादा' सौरव गांगुली को सलाम! 🇮🇳🏏
वो दौर जब भारतीय टीम मैच फिक्सिंग के साये में जूझ रही थी, तब इस शख्स ने कमान संभाली और टीम को एक नई पहचान दी। उन्होंने हमें सिखाया कि विदेशी धरती पर कैसे जीता जाता है और दुनिया की आँखों में आँखें डालकर कैसे लड़ा जाता है।
चाहे लॉर्ड्स की बालकनी में लहराती हुई शर्ट हो, या स्पिनर्स के खिलाफ वो गगनचुंबी छक्के... दादा की 'दादागिरी' हमेशा हमारे दिलों में रहेगी! उन्होंने न केवल मैच जीते, बल्कि सहवाग, युवराज, और धोनी जैसे सुपरस्टार्स देकर भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी संवारा।
#👍 डर के आगे जीत👌 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🙏गीता ज्ञान🛕 #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #❤️जीवन की सीख