"बलजोरी"
•••••••••••
🌹🌱🌾
बहुत काम से थक गए हैं,
आज नही है कुछ खास प्रिय।
कर लेना बलजोरी पर,
कल लेकिन नही आज प्रिय।
जाने भी दो अब छोरो भी,
अपने दिल की ये मनमानी।
मन नही सब खाली सा है,
आज करो न आनाकानी।
रोज-रोज ये भारी कसरत,
अब हमसे ना होता है।
तुम्हरी इस झकझोर प्रेम पे,
दिल बेदर्दी रोता है।
एक दिन न प्यार करें तो,
कही होती नही बदनामी है।
हार जाते हैं तुम्हरे आगे,
आज दिल से तनिक न हामी है।
पता नही जो ससुरे ने,
ये कौन सा माल मिलाया है।
या ससुरी ने घोंट-घोंट,
बहुत गाढ़ा दूध पिलाया है।
माफ करो अब न्यूट्रल हो जाओ,
आज टॉप गियर को रहने दो।
शान्तचीत हो संग अपने,
हमे नींद आलिंगन को सहने दो।
प्रिय हो तुम न्यारी हो,
तुम तो भोली-भाली हो।
दया करो इस दीन दुखी पर,
सच कहता हूँ तुम बड़ी प्यारी हो।
ये अँगुली ये छेड़खानी,
सब करलेना खुलेआम प्रिय।
बहुत थके हैं सो आज नही,
अब करने दो आराम प्रिय।
कर लेना बलजोरी पर,
कल लेकिन नही आज प्रिय......
कर लेना बलजोरी पर,
कल लेकिन नही आज प्रिय......💕💞
........✍️ Mgr.Er.
शाह-जू -चेरुआ("मोर्गन")🍒
🌳🌳🌳🌳🌳 मनमोहन 🌳🌳🌳🌳🌳
#💝 शायराना इश्क़ #❤️ आई लव यू #💔पुराना प्यार 💔 #i miss you 💞 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️