#बहराइच ब्रेकिंग#
# ऑन लाइन गेमिंग को प्रतिबंधित करने की उठी मांग#
#भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा ने महामहिम राष्ट्रपति से ऑन लाइन गेमिंग को प्रतिबंधित करने के लिए भेजा ज्ञापन#
ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। भारत विकास परिषद (नैमिष प्रांत, एन.सी.आर.-2) की महात्मा बुद्ध शाखा, नानपारा ने ऑनलाइन गेमिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। परिषद का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग के दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे समाज विशेषकर बच्चों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में हाल ही में गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग से प्रभावित होकर तीन नाबालिग बहनों द्वारा आत्महत्या की दुखद घटना का उल्लेख करते हुए इसे समाज को झकझोर देने वाला बताया गया है। परिषद ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रही है और इससे एक पूरी पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ता दिख रहा है। परिषद पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि नागरिकों के चरित्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा समाज को दूषित करने वाले और लत लगाने वाले ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव उमेश चंद्र शाह ने बच्चों और युवाओं को इस गंभीर सामाजिक संकट से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः