D.Kant
3.6K views
#बहराइच ब्रेकिंग# # बेसिक विभाग की किताबो को लेकर डीएम बहराइच की बड़ी कार्यवाही # # जांच में खुलेगी भ्र्ष्टाचार की पर्त दर पर्त# गिर सकती है कइयों पर गाज# सरकारी किताब बेचने के मामले में डीएम की बड़ी कार्यवाही अनुदेशक जिला समन्वयक एवं स्पेशल एजुकेटर की संविदा हुई समाप्त बहराइच। जनपद के रामगांव एक ट्रक सरकारी किताब बिक्री कर दी गई। उस मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच आख्या के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह द्वारा पाठ्य पुस्तकों के भण्डारण व रख-रखाव के लिए उत्तरदायी अनुचर आलोक कुमार व शफीक अहमद को निलम्बित कर दिया गया है तथा अनुदेशक अतुल कुमार सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आशुतोष सिंह, स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी. नगर क्षेत्र डाली मिश्रा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बहराइच रंजीत कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन को जांच आख्या प्रेषित करते हुए प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी. नगर क्षेत्र डाली मिश्रा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बहराइच रंजीत कुमार के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। #बेसिक शिक्षा विभाग की किताबो को. लेकर डीएम बहराइच की बड़ी कार्यवाही#