आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक में लदी लोहे का सरिया और गार्डर आगे वाले ट्रक के चालक केबिन में घुस गए।
इस दर्दनाक हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आगरा में भीषण हादसा: ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, केबिन में घुस गईं सरियां; दो लोगों की मौत
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट