❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
1.8K views
21 hours ago
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस दिल्ली में बीजेपी में हुए शामिलभारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि पेस की राजनीति में आने की चर्चा तब शुरू हुई थी जब उन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव प्रभारी नितिन नवीन से मुलाकात की थी। लिएंडर पेस का पार्टी में आना बंगाल और खेल जगत दोनों ही लिहाज से बीजेपी के लिए एक बड़ा दांव माना जा रहा है।#🎾टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस की BJP में एंट्री 🤝 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #31 मार्च के अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स