द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में भरकर रचा इतिहास, को-पायलट बनने वाली पहली राष्ट्रपति, देखें तस्वीरें
राजस्थान के जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन पर शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वह इस अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। यह उड़ान भारतीय वायु सेना के सबसे बड़े युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ से पहले आयोजित की गई।