-
548 views
3 months ago
#🔴 क्राइम अपडेट दहेज के लिए युवती की हत्या के मामले में इंदरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला 8–9 दिसंबर की रात का है, जहां अर्जुनपुर गांव में श्रद्धा उर्फ रोहिणी नाम की युवती को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर युवती की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई, इस दौरान उसके पेट में पल रहे तीन माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के क्रम में पुलिस ने आज परशुराम और उसकी पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।