रमजान के 20वें रोज मुखिया राष्ट्रपती कुमार ने दिया दावत ए इफ्तार,1000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
श्रद्धा भाईचारा और मुहब्बत के साथ रोजा इफ्तार कर समाज के खुशहाली और शांति सदभाव की सामुहिक दुआ मांगी
नावकोठी/बेगूसराय.बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 मार्च, 2026)। रमजान उल मुबारक के 20 वें रोजा पर नावकोठी के द्वारिका पैलेस होटल में मुखिया राष्ट्रपति कुमार के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिलास्तर के नेता,विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम बुद्धिजीवी,ओलमाए कराम आदि ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रद्धा भाईचारा और मुहब्बत के साथ रोजा इफ्तार कर समाज के खुशहाली और शांति सदभाव की सामुहिक दुआ मांगी गयी.मुखिया श्री कुमार ने कहा कि साझी संस्कृति और परंपराओं का हमारा समाज है.लोक आस्था से जुड़ा मुस्लिम भाईयों का रमजान के पवित्र माह का महत्व है,जो मुसलमानों को एक सच्चा और नेक इंसान बनने की सीख देता है.सामाजिक सौहार्द,आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है.इफ्तार पार्टी से हिन्दु मुस्लिम एकता तथा एक दूसरे के रिवायत और परंपरा को करीब से समझने और एक दूसरे का सम्मान करना सिखाती है.समाज को एकता के सूत्र में पिरोये रखता है.इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द क़ायम करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है. रमजान को रहमत और बरकत का महीना है यह आपसी सौहार्द को विकसित करने का सबसे अच्छा अवसर है.मौके पर शकील अहमद बेग,हाफिज मो असगर,कारी मो महमूद,जिला पार्षद घनश्याम राय,मुखिया विजय कुमार पासवान, अजय सहनी,तुफैल अहमद खान, मौलाना शमशेर रब्बानी,मौलाना सादिक, मो शब्बीर,मो तौफिक ,जिप प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, मो सलमान,मो वासीम, जमील अहमद,मो अमजद,मो रियाज,मो महफूज,मो काशिफ,इमरोज राणा,मो आफताब,शाकिब जया सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा प्रकाशित व प्रसारित।
##Begusarai jankranti news, #moj_content