#Begusarai jankranti news,
1 Post • 167 views
Jan-Kranti hindi news bulletin
531 views 17 hours ago
गरीब की बेटी की शादी में मदद कर मिसाल बने बिहार पुलिस के जवान अमरजीत जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट मंटून पासवान की बेटी की शादी में पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, टेबल, कुर्सी और बेडशीट देकर परिवार की जवान ने की आर्थिक मदद बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 मार्च, 2026)। बखरी प्रखंड की राटन पंचायत में एक बिहार पुलिस के जवान ने गरीब बेटी की शादी में सहयोग कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। राटन पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्वर्गीय मंटुन पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी में राटन पंचायत निवासी एवं बिहार पुलिस में कार्यरत अमरजीत महतो ने अपने निजी कोष से आवश्यक घरेलू सामान देकर सहयोग किया। अमरजीत महतो ने बेटी की शादी में पलंग, कोच, ड्रेसिंग टेबल, टेबल, कुर्सी और बेडशीट देकर परिवार की आर्थिक मदद की। उनके इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने चादर और फूल-माला पहनाकर अमरजीत महतो को सम्मानित किया। पंकज पासवान ने कहा कि पंचायत में पहली बार किसी सिपाही द्वारा इस तरह से जरूरतमंद परिवार की मदद करने की मिसाल सामने आई है। उन्होंने कहा कि अमरजीत महतो पहले भी गरीब और असहाय लोगों को कपड़े और भोजन देकर मदद करते रहे हैं, जो उनके सामाजिक सरोकार को दर्शाता है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि पंचायत में कई लोग बड़े पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना बड़ी बात है। अमरजीत महतो ने जो पहल की है, उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर अशोक महतो, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, कारी लाल यादव, पवन कुमार, मुकेश कुमार महतो और इंदल कुमार सहित कई लोगों ने भी उन्हें चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक / संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai jankranti news, #moj_content
13 likes
7 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
2K views 3 days ago AI indicator
विराट ज्ञान यज्ञ,सत्संग कार्यक्रम का दो दिवसीय बखरी में किया गया भव्य आयोजन पुरी हुई तैयारी जनक्रांति कार्यालय से चंद्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट हरिद्वार के स्वामी व्यासानंद जी महाराज की सानिध्य में होगा दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ सत्संग बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 9 मार्च 2026) । बेगूसराय जिले के बखरी नगर क्षेत्र में स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सामने 12 से 13 मार्च 2026 तक दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महर्षि मेंही आश्रम, मक्खाचक (बखरी) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में हरिद्वार (उत्तराखण्ड) से पधार रहे परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को अपने अमृतमय प्रवचन से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे । उनके सत्संग और उपदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, दोनों दिनों में प्रातः 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अपराह्न सत्र में भी भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन और आरती का कार्यक्रम रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिनभर सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य प्रियभाष चौधरी, ललन चौरसिया, अभिमन्यु केशरी, डॉ. चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, कौशल्या देवी, बलराम चौधरी, राजकुमार साहु, बिनोद पंडित, गोपाल मुखिया, रामप्रवेश पंडित, रंजीत साहु, रामू चौधरी, देवकी देवी और राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस विराट ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं और धर्ममय संदेश को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Adhyatmik news #moj_content ##Begusarai_jankranti_News
15 likes
13 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
457 views 4 days ago AI indicator
नारी शक्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समसा में किया गया सेमिनार का आयोजन जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट सेमिनार में मुख्य रुप से नारी शक्ति पर बल देते हुए अपने अधिकार के साथ साथ रोजगार करने एवं नारी एकता पर दिया गया बल । नावकोठी/बेगूसराय, बिहार {जनक्रांति हिन्दी न्मूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 8 मार्च, 2026}l नारी शक्ति बेगुसराय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समसा में शहीद भगत सिंह चौक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड सदस्या हंसा देवी ने की। मुख्य वक्ता अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी एवं शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार,एसयूसीआई के नेता रामपुकर विद्यार्थी थे। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं बलात्कार पर कड़े कानून बनाकर रोक लगाने की मांग की। समारोह को संबोधित करते हुए रामपुकार विद्यार्थी ने महिलाओं को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की। महिलाओं को जागरूक करते हुए जदयू नेत्री अर्चना कुमारी ने महिलाओं को शिक्षा रोजगार पर जोर दिया। समारोह को संबोधित करते पंसस गौतम गोस्वामी ने नारी शक्ति पर बल देते हुए अपने अधिकार के साथ साथ रोजगार करने एवं नारी एकता पर बल दिया। शोषित समाज दल बिहार राज्य मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने महिला पर अत्याचार पर रोक लगाने सहित महिलाओं के संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने एवं समान मजदूरी एवं रोजगार को लेकर संघर्ष करने की अपील की। समारोह को अंजू देवी, संध्या कुमारी, आरती देवी,रेनू देवी,पिंकी देवी, रिंकी कुमारी, निर्मला देवी, गुड़िया देवी, खुशबू देवी सहित अन्य महिलाओं ने संबोधित किया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #moj_content #👩नारी शक्ति💪🙎‍♀️ #👧महिला दिवस Status⏳
12 likes
14 shares