Jan-Kranti hindi news bulletin
446 views • 1 days ago •
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान आनंद महोत्सव सह हवनात्मक यज्ञ की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निकाली जाऐगी भव्य कलश शोभा यात्रा
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
वृंदावन निकुंज बिहार के स्वामी संजीव शास्त्री जी महाराज की सानिध्य में होगा 7 दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान आनंद महोत्सव
समस्तीपुर/बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 9 मार्च 2026) । समस्तीपुर जिले के धरमपुर नगर क्षेत्र में स्थित टीचिंग ग्राउंड के निकट महात्मा कालोनी में 10 से लेकर 16 मार्च 2026 तक सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान आनंद महोत्सव सह हवनात्मक यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर 10 तारीख की सुबह 8 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा 108 कन्या के साथ कार्यक्रम स्थल से निकाली जाऐगी।
यह आयोजन धरमपुर वार्ड सं. 5 के वार्ड पार्षद पिंकी कुमारी के तत्वावधान में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना प्रवल है। कार्यक्रम में निकुंज बिहार वृंदावन से पधार रहे परम पूज्य स्वामी संजीव शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को अपने अमृतमय प्रवचन से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे । उनके कथावाचन और उपदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, सातों दिन में प्रातः 8 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अपराह्न सत्र में भी संध्या 4 बजे से 8 बजे तक भजन-कीर्तन, कथा- प्रवचन और आरती का कार्यक्रम रखा गया है। जिससे श्रद्धालुओं को दिनभर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सुजय कुमार राय, कुंदन कुमार राय, राजेश कुमार वर्मा, रामसेवक राय, रंजन कुमार, कमल राय इत्यादि सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान आनंद महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं और धर्ममय संदेश को अपने जीवन में उतारने का प्रयास अवश्य करेंगें ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Adhyatmik news ##Samastipur news #moj_content #🙏🏻आध्यात्मिकता😇
11 likes
13 shares