Assim Ak
525 views
छिंदवाड़ा *न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में छठवां दिवस-------* *वाराणसी ने जलगांव को एवं रायसेन ने कोरबा को हराकर ब्लैक डायमंड फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया ----------* ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 पंकज स्टेडियम चांदामेटा में छठवें दिवस दो क्वार्टरफाइनल के शानदार मुकाबले हुए जिसमें पहले मैच में यंग हीरोज विरुद्ध जैन इरिगेशन जलगांव के बीच रोमांचक मुकाबले में 75वे मिनट में जलगांव के खिलाड़ी के हैंड से वाराणसी को पेनल्टी मिली जिससे राजाराम यादव द्वारा किए गए गोल से जलगांव को 1 - 0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया दूसरे सेमीफाइनल में रायसेन बिल्ड उप रायसेन विरुद्ध ए सी बी कोरबा के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें 60वे मिनट में मध्यप्रदेश की संतोष ट्रॉफी के खिलाड़ी अनिकेत करोड़े एवं 80वे मिनट में अनिकेत कुमार के शानदार फील्ड गोल एवं कोरबा के 85वे मिनट में शंकर बहादुर के गोल से 2 - 1 अंतर से रायसेन ने कोरबा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी की अध्यक्षता में हो रहे आयोजन में आज के अतिथि रहे रिम्पी खंडूजा जी,फादर जॉन्सन जी, मधु राय जी,अनिल सदाफल जी,आशीष सिकंदरपुरे जी,इमरान खान जी,अखिलेश मिश्रा,जी,दिनेश सिंग बेस जी,नेल्सन सर जी,नरेंद्र सिंग जी रहे 07/02/2026 को दिनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे पहल मैच जे. एस. एस. पी. एस. झारखंड विरुद्ध रायसेन बिल्ड उप रायसेन एवं दूसरा मैच यंग हीरोज वाराणसी विरुद्ध बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई के मध्य खेला जाएगा #छिंदवाड़ा_की_खबरें