Jan-Kranti hindi news bulletin
2.2K views
1 days ago
AI indicator
नहाने के दौरान सपहा चौर में 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत फैली शोक की लहर जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट परिजनों ने पानी में बहुत ढूढ़ा बच्चे का शव लेकिन बरामद नहीं हो सका शव की जारी है तलाश बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मार्च 2026)। बखरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव स्थित सपहा चौर में शुक्रवार को नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब 11 बजे गांव के तीन–चार बच्चे सपहा चौर में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में शिवनगर निवासी शम्भू सदा का 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर तक जब अंकित पानी से बाहर नहीं निकला तो साथ में नहा रहे बच्चे घबरा गए। वे दौड़ते हुए घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पानी में उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस यशवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश जारी थी। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Begusarai_jankranti_News ##political