सुशील मेहता
550 views
भारतीय तटरक्षक दिवस 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस(Indian Coast Guard Day) पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। 1 फरवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक की स्थापना की गई थी। यह दिवस उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है,जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना जीवन देश सेवा में लगा दिया। 7 जनवरी 1977 को मंत्रीमंडल के निर्णय का अनुसमर्थन करते हुए 1 फरवरी 1977 को नौसेना मुख्‍यालय के अंतर्गत अंतरिम तटरक्षक संगठन की स्‍थापना हुई।आरम्‍भ में नौसेना से निकाले गये दो फ्रिगेट (भारतीय नौसेना पोत कृपाण तथा कुठार) तथा गृह मंत्रालय से स्‍थानांतरित पाँच गश्‍ती नौकाओं (पम्‍बन, पुरी, पुलीकैट, पणजी तथा पनवेल) को शामिल किया गया। इनको तटवर्ती क्षेत्र तथा द्वीप क्षेत्रों में तटरक्षक ड्यूटियों का निर्वाह करने के लिए तैनात किया गया। तथा द्वीप क्षेत्रों में तटरक्षक ड्यूटियों का निर्वाह करने के लिए तैनात किया गया। इसका उद्देश्‍य हमारे समुद्री क्षेत्र में निगरानी बनाये रखना तथा सीमित बल के साथ हमारे समुद्री क्षेत्रों में समुद्री गतिविधियों को मूल्‍यांकित करना था। #शुभ कामनाएँ 🙏