मौन एक दरवाज़ा है—
जो बाहर की दुनिया से नहीं,
अंदर की दुनिया से खुलता है।
जब हम बोलना छोड़ देते हैं,
तब भीतर की आवाज़ें
धीरे-धीरे साफ़ सुनाई देने लगती हैं।
वो बताती हैं कि
हम सच में क्या चाहते थे,
किससे टूटे थे,
और किससे अब भी जुड़े हुए हैं।
मौन खालीपन नहीं,
एक आईना है—
जिसमें हम पहली बार
खुद को बिना डर के देख पाते हैं।
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #😘बस तुम और मैं #💓 मोहब्बत दिल से #सिर्फ तुम #🌙 गुड नाईट