Parmod Jain
1.2K views
5 months ago
अमेरिका में एक दुखद घटना में हैदराबाद के छात्र चंद्रशेखर पोले की गोलीबारी में मौत हो गई. इस घटना की जानकारी पूर्व मंत्री और बीआरएस विधायक टी हरीश राव ने शनिवार को दी. हरीश राव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चंद्रशेखर, जो एल.बी. नगर का रहने वाला था और दलित समुदाय से संबंधित था, ने भारत में बीडीएस (Bachelor of Dental Surgery) की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के डालास शहर गए थे. हरीश राव ने कहा, "यह अत्यंत दुखद है कि चंद्रशेखर पोले, जो एक मेहनती छात्र था, सुबह के समय कुछ अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में अपनी जीवन गंवा बैठा. यह हमारे लिए बहुत ही बड़ी क्षति है." #अमेरिका