तेजस क्रैश में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा घर
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के रहने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज (रविवार) दोपहर एक बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगा।
शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश में उनका निधन हो गया था।
कांगड़ा प्रशासन के अनुसार, पार्थिव शरीर को पहले कोयंबटूर से लाया जाएगा और फिर कांगड़ा एयरपोर्ट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पुश्तैनी गांव पटियालकट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।
देश उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करता है।
विंग कमांडर नमांश स्याल को विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳
#IndianAirForce #TejasCrash #Namanseyal #KangraNews #HimachalPradesh #IndiaNews #Respect #Tribute #BreakingNews
#✈️दुबई: तेजस के शहीद पायलट का आखिरी VIDEO📽️ #📢22 नवंबर के अपडेट 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट