Naulesh kumar
545 views
जनसुराज ने किया "बिहार बदलाव सभा", टिकारी से राजदेव प्रजापति को समर्थन देने की उठी आवाज टिकारी जनसुराज अभियान के तहत शनिवार को टिकारी प्रखंड के रामेश्वर बगाइचा में "बिहार बदलाव सभा" का आयोजन शाम चार बजे किया गया।जहां प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का आगमन हुई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस सभा में टिकारी विधानसभा क्षेत्र से , सिमरा पंचायत के पूर्व मुखिया राजदेव प्रजापति के नेतृत्व को मजबूती देने की खुलकर मांग उठी। सभा में वक्ताओं ने बिहार में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया और जनसुराज के विज़न को आगे बढ़ाने की बात कही। लोगों ने माना कि राजदेव प्रजापति जैसे ज़मीनी नेता ही क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं।कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और जनसुराज आंदोलन को टिकारी क्षेत्र में और मजबूत करने की अपील की। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को सही दिशा देने के लिए जनसुराज जैसा आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है, जो जनता की भागीदारी से चल रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जात-पात, पार्टी और वादे के जाल में न फंसकर स्वच्छ और ईमानदार नेतृत्व को आगे लाएं। श्री प्रजापति ने कहा कि वे हमेशा से जनता के बीच रहकर सेवा करते आए हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम करते रहेंगे। वहीं, उक्त स्थल पर जन सुराज परिवार लाभ कार्ड का काउंटर बनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, रामधयान सिंह, अभियान संयोजक अनुमंडल टिकारी वरुण कुमार,गिता देवी,रामजी शर्मा, कृष्णा यादव, इंद्रदेव यादव,सहित अन्य लोग मौजूद थे। #गया की खबरें