꯭💸꯭𝚳꯭͕𝑨𝑵𝑶𝑱 ༤𝑺꯭͕𝑨꯭𝑯𝑶𝑶
506 views
11 hours ago
#📰ଆଜିର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅପଡେଟ💻 #🗞ଲାଟେଷ୍ଟ ଅପଡେଟ🎙 #ଖବର ଆଜିର #📰ଦେଶ-ବିଦେଶ ଅପଡେଟ #today's top headlines 🗞️ . `NEWS HEADLINES` *🕎!!..देश दुनिया..!!🕎* *16/06/2026* ⬇️ अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत: होर्मुज फिर खुलेगा, ट्रम्प बोले- दुनिया के जहाजो इंजन चालू करो, तेल को बहने दो ⬇️ फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की: साथ में सेल्फी ली; भारत-फ्रांस के बीच FTA, डिफेंस और AI से जुड़े 13 बड़े समझौते हुए ⬇️ ट्रम्प ने जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में UFC फाइट कराई अब तक का सबसे महंगा शो, ₹567 करोड़ खर्च; जीत के बाद विजेता राष्ट्रपति से मिला ⬇️ TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय: 3 साल पहले पति-पत्नी ने पार्टी बनाई थी; नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो ⬇️ TMC में टूट का संसद पर असर: NDA को फायदा हो सकता है, राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से सिर्फ 16 सीट दूर ⬇️ जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शुरू : जमीन देने वाले किसान लखनऊ पहुंचकर योगी से मिले, डॉ. राशिद बोलीं- आप पीएम बनें ⬇️ सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब: MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; 4-15 जून के बीच 64% कम बरसात ⬇️ अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी: कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी ⬇️ शिमला में 8 KM लंबा ट्रैफिक जाम: एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे, 10 मिनट के सफर में 2 घंटे लग रहे; टूरिस्ट व स्थानीय लोग भी परेशान ⬇️ उन्नाव: साधु का हत्यारोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर: उन्नाव में लाउडस्पीकर से भजन बजाने पर की थी हत्या, 1 लाख का इनामी था ⬇️ कैलाश मानसरोवर के लिए पहला जत्था गाजियाबाद से रवाना: हर हर महादेव.. के जयघोष के साथ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने हरी झंडी दिखाई ⬇️ मेरठ में 2 घंटे तक झमाझम बारिश: UP के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पारा 41°C, हाथी खा रहे आइसक्रीम ⬇️ 1.5 लाख दहेज मांगने पर दुल्हन का निकाह से इनकार: मुजफ्फरनगर में दुल्हन बोली- ऐसे घर नहीं जाना जहां रिश्ते की शुरुआत पैसों से हो ⬇️ मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू: 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' ⬇️ सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार: बाइक से जा रहा था, रोकने पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖