सेवा, संकल्प और सशक्तिकरण के 12 वर्ष !
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के पथ पर ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह कालखंड केवल विकास का नहीं बल्कि करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त अभियान रहा है।
हर घर जल के संकल्प को जन-आंदोलन बनाते हुए जल जीवन मिशन ने देश के करोड़ों परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुँचाकर महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण भारत के जीवन को नई गरिमा और नई दिशा प्रदान की है।
गुजरात की धरती पर जल सुरक्षा के जिस विज़न ने आकार लिया, वह आज पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनकर जनभागीदारी और समावेशी विकास का प्रतीक बन चुका है।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री के दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट संकल्प और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सेवाभाव को नमन करता हूँ। उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
जल है तो कल है और जनकल्याण सुशासन का सर्वोच्च लक्ष्य है।
#12YearsOfSevaSankalpSashaktikaran #12YearsOfTransformativeGovernance #JalJeevanMission #HarGharJal
#bjp gujarat #