#📰 बिहार अपडेट#📹 ट्रेंडिंग वीडियो#🆕 ताजा अपडेट#नर्स
IGIMS Nursing College Protest: बिहार की राजधानी पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और विशेष रूप से प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने संस्थान के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
नर्सिंग छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल द्वारा उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित (Mental Harassment) किया जा रहा है। छात्रों ने अनुशासन के नाम पर गलत व्यवहार और अनावश्यक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कॉलेज के कामकाज पर भी असर पड़ा और प्रशासन व छात्रों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। क्या है पूरा मामला और क्या कह रहा है कॉलेज प्रबंधन? देखिये 'नमन न्यूज' की यह ग्राउंड रिपोर्ट।