Rajnee Gupta
661 views
6 days ago
जीवन में हमें थकाने वाली परिस्थितियाँ नहीं होतीं, बल्कि उन छोटी-छोटी बातों पर दिया गया हमारा अनावश्यक ध्यान होता है। हर प्रतिक्रिया, हर शिकायत और हर व्यर्थ विचार हमारी ऊर्जा को उस दिशा में ले जाता है, जहाँ हमारा लक्ष्य नहीं है। जिस आत्मा को अपने जीवन का उद्देश्य याद रहता है, वह हर परिस्थिति से एक ही प्रश्न पूछती है... क्या यह मेरे लक्ष्य जितना बड़ा है? यदि उत्तर नहीं है, तो वह उसे मन में स्थान भी नहीं देती। महान लक्ष्य हमें केवल आगे बढ़ना नहीं सिखाते, बल्कि यह भी सिखाते हैं कि किन बातों को पीछे छोड़ देना चाहिए। जब लक्ष्य ऊँचा हो, तो दृष्टि भी विशाल हो जाती है और छोटी घटनाएँ स्वतः महत्व खो देती हैं। #📃लाइफ कोट्स ✒️