#📰ଆଜିର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅପଡେଟ💻 #🗞ଲାଟେଷ୍ଟ ଅପଡେଟ🎙 #ଖବର ଆଜିର #📰ଦେଶ-ବିଦେଶ ଅପଡେଟ #today's top headlines 🗞️
. `NEWS HEADLINES`
*🕎मुख्य समाचार l 26-05-2026*
🎙️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार-2026 प्रदान किए; प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र और प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
🎙️वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लघु एवं मध्यम उद्यमों को मजबूत करने और ग्रामीण उद्योगों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से पहल शुरू की।
🎙️केबल कार प्रणाली में तकनीकी खराबी के बाद गुलमर्ग में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ: सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
🎙️भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री कल दिल्ली में होने वाली क्वाड की बैठक में भाग लेंगे।
🎙️मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण लू चलने की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है।
🎙️कुश्ती: वियतनाम में आयोजित एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान विक्की और अक्षय धेरे ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।