"अंदाज-ए-इश्क"
●●●●●●●●●●
🌹🌱🌾
तेरे पलकों का यूँ उठना,
तेरे साँसो का यूँ रूकना,
चाहत भरी ये आँखें,
और चेहरे का फिर झूकना,
ये इश्क नही तो क्या है?
दूर-दूर यूँ चलना,
पल-पल यूँ मचलना,
यूँ आइने के सामने,
बेवजह तेरा सँवरना,
ये इश्क नही तो क्या है?
सामने मे यूँ शर्माना,
इन नजरों को झूठलाना,
न दिखे जो कभी तो,
तेरे मुखरे का मुर्झाना,
ये इश्क नही तो क्या है?
यूँ खोए-खोए रहना,
किसी से कुछ ना कहना,
बेकरारी मे अकसर,
मुस्कुरा के सबकुछ सहना,
ये इश्क नही तो क्या है?
पगली इश्क नही तो क्या है??💕💞
.....✍️रवि प्रताप सिंह("पंकज")🍒
🌳🌳🌳🌳मनमोहन🌳🌳🌳🌳
#💝 शायराना इश्क़ #❤️ आई लव यू #💔पुराना प्यार 💔 #🌹प्यार के नगमे💖 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️