Newsgenix
491 views
11 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🏆मेरी T20 टीम रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रिंकू ने केकेआर की लड़खड़ाती पारी को सहारा दिया और अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रिंकू का रॉय ने भी भरपूर सहारा दिया और जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने इसे 19.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली। तो वहीं अनुकूल 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ कोलकाता ने सीजन की पहली जीत हासिल की है। #KKRvsRR #RinkuSingh #IPL2026