puran
503 views
4 days ago
चर्चित कथावाचक गिरफ्तार | #cg #cg news #महासमुंद न्यूज़ #MAHASAMUND NEWS #लुटेरे कथावाचक महासमुंद | 20-06-2026: छत्तीसगढ़ में धार्मिक प्रवचनों, ज्योतिषीय भविष्यवाणियों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर किए गए दावों के कारण लंबे समय से चर्चा में रहने वाले कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री इन दिनों एक गंभीर आपराधिक दुष्कर्म मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। महासमुंद जिले में दर्ज एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 जून को नरेंद्र नयन शास्त्री को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। नरेंद्र नयन शास्त्री विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) एवं 376(2) (m) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। महासमुंद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है।