गंगेश्वर दत्त शर्मा
469 views
23 hours ago
25 साल की लड़ाई। एक ऐतिहासिक जीत। ✊✊ Greater Noida के माली और सफाई कामगार भाई-बहनों ने साबित कर दिया- जब मजदूर एक होते हैं, तो कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती। प्रशासन ने अनदेखा किया। विभाग टालता रहा। लेकिन हमने हार नहीं मानी। सुप्रीम कोर्ट से मज़दूरों के हक़ में फैसले के एक साल से अधिक बीत जाने के बावजूद श्रम विभाग के मज़दूर विरोधी रवैए के चलते मज़दूरों को अपना हक़ नहीं मिल सका था। यूनियन के दृढ़ संकल्प के चलते ही आज ₹46,36,80,000 के रिकवरी का ऑर्डर हासिल हो सका है। यह सिर्फ आर्थिक जीत नहीं, यह हमारे इज्ज़त, अभिमान और पहचान की जीत है। यह जीत किसी एक की नहीं- यह हर उस मजदूर की जीत है जो रोज उठता है, काम करता है, और अपने हक के लिए डटा रहता है। सड़क से संघर्ष, संघर्ष से जीत- मज़दूर एकता जिंदाबाद! ✊✊✊ #CITU #MazdoorEkta #LaborRights #🌟 All About Spotlight