#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास हुई, जहां राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन सुरक्षा में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले वहां आया और मस्जिद का रास्ता पूछकर चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और एक गार्ड से उसका धर्म पूछा। जवाब मिलने के तुरंत बाद उसने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। जब वह ऐसा नहीं कर सका, तो उस पर भी चाकू से वार किया गया। दोनों घायल गार्ड्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र एटीएस की जांच में उसके घर से कथित तौर पर ISIS से जुड़े दस्तावेज, एक लैपटॉप और कुरान की तीन प्रतियां बरामद हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, जुबेर करीब 20 साल तक अमेरिका में रहा था और वहां नौकरी न मिलने के बाद हाल ही में भारत लौटा था।
#😱मुंबई में 'पहलगाम अटैक' टाइप हमला🗞️