💔ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ💔
609 views
2 days ago
#📹ਟ੍ਰੈਂਡਿੰਗ ਵੀਡੀਓ ਅਪਡੇਟ 🗞️ #📺 ਛੋਟੀਆਂ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓਜ਼🎥 #🎥ਵਾਇਰਲ ਸਟੋਰੀ ਅਪਡੇਟਸ 📰 फर्जी ब्रिगेडियर बनकर सैन्य क्षेत्र में घूम रहा युवक गिरफ्तार शाहजहांपुर। शहर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाले एक युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, निवासी दुर्गा इंक्लेव, हथौड़ा बुजुर्ग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसके कंधों पर लगे स्टार और गतिविधियों को देखकर सैन्य अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक अपने बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। जिस क्षेत्र में युवक पकड़ा गया, वहां सैन्य प्रतिष्ठानों के अलावा अधिकारियों के आवास भी स्थित हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। सूचना मिलने पर सैन्य एवं खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और युवक की पृष्ठभूमि, संपर्कों तथा गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार सैन्य वर्दी पहनकर स्वयं को उच्च अधिकारी बताना केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय भी हो सकता है।