#🫨परीक्षा देने जा रहे छात्रों की ट्रेन लेट🗞️ बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और ट्रेन लेट पहुंचने से नाराज होकर रविवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर ट्रेनों को रोक दिया, पथराव किया और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी की. पथराव से कई पुलिसकर्मी जख्मी होने की खबर है. हालात को बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की.
#🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट