ANI NEWS
243 views
1 days ago
रामबन में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चल रहे 100 दिन नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी गतिविधियों को तेज़ कर दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, सरकारी विभाग और सामाजिक संगठन मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रंबन के डिग्री कॉलेज में एक पैरेंट-टीचर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को अपने बच्चों में नशे की लत के संकेत पहचानने और उनके उपचार के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। #06 May के अपडेट