#😭जबलपुर क्रूज हादसा: दिल दहलाने वाला वीडियो📽️ बरगी डैम में हुए हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद पूरा देश भावुक है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 70 साल के रियाज हुसैन रेस्क्यू किए गए सर्वाइवर में से एक हैं। उनको क्या पता था कि अगले कुछ घंटे उनके जीवन के सबसे डरावने पल होंगे। रियाज ने बताया कि करीब आधे घंटे तक सब ठीक था, फिर अचानक आए तूफान ने क्रूज को हिला कर रख दिया। पानी अंदर भरने लगा और देखते ही देखते क्रूज पलट गया।
रियाज उस वक्त क्रूज के निचले हिस्से (AC चेंबर) में थे। उन्होंने बताया, 'सब लोग चीख रहे थे, जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन 5 मिनट के अंदर सब शांत हो गया... हर तरफ बस सन्नाटा था।' रियाज पानी के भीतर फंसे थे, लेकिन किस्मत से उन्हें ऊपर के कोने में एक छोटा सा 'एयर पॉकेट' (हवा वाली जगह) मिल गया। उसी संकरी जगह में फंसे रहकर उन्होंने 3 घंटे तक सांसें लीं।