🇸𝙖𝙣𝙙𝙚𝙚𝙥__🇩𝙬𝙞𝙫𝙚𝙙𝙞🗞️✍🏿
94.2K views
10 hours ago
#😲बड़ा आतंकी हमला, रक्षा मंत्री समेत कई मौतें💣 #🆕 ताजा अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामाको में अलकायदा से जुड़े गुटों ने भीषण हमला किया है. इस हमले में माली के रक्षा मंत्री कर्नल सादियो कामारा की हत्या कर दी गई. कामारा एक फिदाइन हमले में मारे गए, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मियों समेत दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, कर्नल कामारा को रूस का प्रमुख सहयोगी माना जाता था. राजधानी बामाको सहित माली के कई इलाकों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण जंग जारी है, जिससे पूरे देश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. अलकायदा से जुड़े गुटों ने एक साथ कई इलाकों में हमलों को अंजाम दिया है.