#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट पुणे के 'लोहागढ़ किले' में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस से पूरे देशभर में आक्रोश का माहौल है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मंगेतर सिया गोयल ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी।
केतन की इस निर्मम हत्या पर अब कई टीवी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस मर्डर केस से हिना खान पूरी तरह से हिल गई हैं और उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, "आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। ऐसा लगता है कि उनके लिए सच स्वीकार करने से आसान काम किसी की जान लेना है। आप उसे बख्श सकते थे, बस एक सच बोलकर और उसके बाद XYZ जिसके साथ आपको अपनी जिंदगी बितानी थी आप बिता लेते। क्यों किया? अफसोस केतन मर्डर केस।"
#KetanAgarwal #HinaKhan #MurderCase