sn vyas
608 views
1 days ago
#शुभ बुधवार #श्री गणेश `॥ श्रीगणेश द्वादश-नाम स्तोत्र ॥ 🚩` *गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः ।* *द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः ॥* *विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः ।* *द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत् ॥* *विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित् ।* [ `पद्मपुराण , सृष्टिखण्ड ६१.२९-३०` ] `अर्थात 👉🏻 गणपति , विघ्नराज , लम्बतुण्ड , गजानन , द्वैमातुर , हेरम्ब , एकदन्त , गणाधिप , विनायक , चारुकर्ण , पशुपाल एवं भवात्मज – इन १२ नाम जो प्रातः उठकर पढ़ता है , सम्पूर्ण विश्व उसके वश में हो जाता है , उसे कभी विघ्न नहीं होता ।` `उपरोक्त १२ नाम का अर्थ सहित रहस्य –` `१. गणपति 👉🏻 गणों के पति , देव-सेना के स्वामी – नेतृत्व शक्ति देते हैं ।` `२. विघ्नराज 👉🏻 विघ्नों के राजा , विघ्न हरने वाले – समस्त बाधा शांत करते हैं ।` `३. लम्बतुण्ड 👉🏻 लम्बी सूँड़ वाले – "ॐ" का प्रतीक , प्राण-वायु साधते हैं ।` `४. गजानन 👉🏻 हाथी के मुख वाले – बुद्धि में विशालता आती है ।` `५. द्वैमातुर 👉🏻 दो माताओं वाले – पार्वती तथा मालिनी/गङ्गा – दोनों लोक का सुख देते हैं ।` `६. हेरम्ब 👉🏻 दीनों के आश्रय , महाबली – निर्बल को बल देते हैं ।` `७. एकदन्त 👉🏻 एक दाँत वाले – त्याग का प्रतीक , महाभारत लिखा ।` `८. गणाधिप 👉🏻 गणों के अधिपति – समूह में मान-सम्मान दिलाते हैं ।` `९. विनायक 👉🏻 विशेष नायक , बिना गुरु के सिद्ध – स्वयं मार्ग दिखाते हैं ।` `१०. चारुकर्ण 👉🏻 सुन्दर कानों वाले – भक्त की प्रार्थना शीघ्र सुनते हैं ।` `११. पशुपाल 👉🏻 जीवरूपी पशुओं के पालक – अज्ञान के पाश को काटते हैं ।` `१२. भवात्मज 👉🏻 भव अर्थात शिवजी के पुत्र – शिवजी की कृपा भी साथ में मिलती है ।` `☝🏻 नियमित रूप से प्रातःकाल उठते ही बिस्तर पर बैठकर ३ बार पाठ करें । जिससे दिन भर समस्त कार्य निर्विघ्न होंगे , वाणी में प्रभाव आएगा ।` `"विश्वं तस्य भवेद्वश्यं" का अर्थ है 👉🏻 लोक व्यवहार अनुकूल हो जाता है , किन्तु अभिमान न करें ।` `गणेश जी को ☆दूर्वा , ☆मोदक , ☆लड्डू प्रिय हैं , आज बुधवार है – गणेश जी को दूर्वा औऱ मोदक अर्पित कर ये नाम जपें ।` `ॐ गं गणपतये नमः🪷` `हेरम्ब गजानन विनायक भवात्मज🙏🏻` `विघ्न हरो मङ्गल करण🚩` `🙇🏻‍♂️गणेश जी प्रथम पूज्य हैं । कोई भी शुभ कार्य इनके बिना आरम्भ नहीं होता –` `वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।` `निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥` `आप समस्तका दिवस गणेश-कृपा से निर्विघ्न हो 🪷` `जय श्री गणेश🙏🏻🚩` `हर हर महादेव🙏🏻🚩` `🌄🌄 प्रभात वन्दन 🌄🌄©®`