#😨दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोग जिंदा जले 🔥 दौसा : जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा घटित हुआ. कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ के पास जीरो प्वाइंट पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी, इसके बाद बस में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 यात्री घायल हुए हैं. हादसा इतना भयावह था कि एक्सप्रेसवे पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई और सड़क खून से लाल हो गई. कई शवों के चिथड़े घटनास्थल पर बिखरे मिले.
#🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट