मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर
अभिनेता संतोष की दुर्घटना में मौतमलयालम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने
आई है, जिससे पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह केरल के अदूर में एक सड़क दुर्घटना में संतोष नायर की दर्दनाक मौत हो गई। संतोष अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें अभिनेता की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं। राजलक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
#😢मशहूर एक्टर की सड़क हादसे में मौत #📢 5 मई के अपडेट 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट