Rajeev Tomar
621 views
1 months ago
*जनपद मुजफ्फरनगर।।* *जटवाड़ा सहकारी समिति पर भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, सड़क पर बिठाए गए सचिव; किसानों को मिला यूरिया* *सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष नौशाद चौधरी के नेतृत्व मे किया गया धरना प्रदर्शन ।।* ग्राम जटवाड़ा स्थित सहकारी समिति द्वारा किसानों को यूरिया खाद देने से मना करने पर उपजा विवाद भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। यूनियन के पदाधिकारियों ने समिति पर धरना देते हुए सचिव को सड़क पर बिठाकर वार्ता की, जिसके बाद किसानों को खाद का वितरण शुरू हो सका।पिछले कुछ दिनों से जटवाड़ा सहकारी समिति के चक्कर काट रहे किसानों को तब गहरा झटका लगा जब समिति ने यूरिया खाद देने से साफ मना कर दिया। खेती के महत्वपूर्ण समय पर खाद न मिलने से आक्रोशित किसान अपनी व्यथा लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मंडल उपाध्यक्ष नौशाद राव के पास पहुंचे।किसानों की समस्या को देखते हुए मंडल उपाध्यक्ष नौशाद राव कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत सहकारी समिति पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विरोध का आलम यह था कि पदाधिकारियों ने समिति के सचिव (AD) को सड़क पर नीचे बिठाकर वार्ता की। यूनियन की स्पष्ट मांग थी कि जब तक किसानों को यूरिया नहीं मिलता, धरना समाप्त नहीं होगा। यूनियन के कड़े रुख और किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए समिति प्रबंधन को झुकना पड़ा। वार्ता के बाद तुरंत यूरिया खाद का वितरण शुरू कराया गया। खाद मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने यूनियन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सानू पहलवान (तहसील अध्यक्ष) मोहम्मद आजम (तहसील उपाध्यक्ष) शहादत, सईदुल जमा, राव अजीम एवं फकरु सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #तोमर #BKUTOMAR #tomar #tomar