Rajeev Tomar
558 views 1 months ago
*➡️अंबावत को कहा अलविदा - सुल्ताना मलिक का तोमर में जोरदार प्रवेश* *▶️किसान-नेत्री सुल्ताना ने पूरी टीम के साथ भाकियू तोमर का दामन थामा; रईस मलिक ने नई जिला टीम घोषित कर किसानों के हक की लड़ाई को और मजबूत किया* *🔶सहारनपुर —* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) में आज बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुल्ताना मलिक ने अपनी पूरी टीम के साथ भाकियू (तोमर) का दामन थाम लिया। युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक ने मौके पर सुल्ताना मलिक को सहारनपुर जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नियुक्त किया। रईस मलिक की सक्रिय भूमिका इस पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही। युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले रईस मलिक ने संगठन विस्तार, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन और किसानों के मुद्दों को मजबूत मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रईस मलिक के नेतृत्व में भाकियू तोमर ने सहारनपुर में नई ऊर्जा और नई दिशा हासिल की है। उनकी कार्यशैली में सादगी, तेज़ निर्णय क्षमता और जमीन से जुड़ाव साफ़ दिखाई देता है, जिसकी वजह से कई नए लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। रईस मलिक ने इसी मौके पर नई जिला टीम की भी घोषणा की। इसमें दिव्या गुप्ता को जिला महासचिव, गीता सरोहार और बुशरा मलिक को जिला उपाध्यक्ष, शबाना को जिला मीडिया प्रभारी, शाहीन को कोषाध्यक्ष और सारा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिले और प्रदेश स्तर के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुल्ताना मलिक ने कहा कि वह भाकियू तोमर से जुड़कर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसानों के हकों की लड़ाई ईमानदारी और निष्ठा के साथ लड़ेंगी और संगठन जहां भी जरूरत समझेगा, वहां दिन-रात मजबूती से खड़ी रहेंगी। सुल्ताना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहेगा। घोषणा कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष साहबान मलिक, गुलफाम चौधरी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख इरशाद सलमानी, सेक्टर अध्यक्ष अनुसा, जिला महासचिव मोहम्मद इकराम, गुलफिशन, उस्मान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रईस मलिक के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा। यह बदलाव सहारनपुर में भाकियू तोमर के संगठनात्मक विस्तार और किसानों के मुद्दों को नई धार देने वाला कदम माना जा रहा है। रईस मलिक की सक्रियता और सुल्ताना मलिक की भागीदारी से संगठन के स्थानीय स्तर पर और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #BKUTOMAR
14 shares

More like this