#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों का पनाहगार बना हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के मोस्ट वांटेड आतंकियों का अड्डा पाकिस्तान ही है। हालांकि, बीते कुछ समय से आतंकवादी पाकिस्तान में भी खौफ में जी रहे हैं। इसका कारण है आतंकियों के खिलाफ अज्ञात लोगों यानी Unknown Men का हमला। बीते कुछ समय से पाकिस्तान में एक के बाद आतंकी मारे जा रहे हैं। अब ताजा घटना पाकिस्तान के बहावलपुर से सामने आई है जहां पर जैश के एक खतरनाक आतंकी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खबर सामने आई है कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी कमांडर मौलाना सलमान अजहर की बहावलपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसके कारण आतंकी की जान चली गई।
#MaulanaSalmanAzhar #UnknownMen #Terrorist #Pakistan #India