#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट 'सा विद्या या विमुक्तये'
दुनिया की सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर भारत की पहचान रही है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
सभी अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का अभिनंदन एवं देश की युवा ऊर्जा के प्रतीक छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।