Praveen kushwaha
475 views
1 days ago
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की चली गई थी जान, सड़क जाम कर कररहे थे उत्पात, 6 गिरफ्तार सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व हत्या का प्रयास गोरखपुर। सोमवार को बेलीपार थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित हाईवे पर एक मोटर साइकिल की दुर्घटना हो जाने से मोटर साइकिल चालक की मृत्यु हो गयी थी । इसी बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा सड़क जाम किया गया था। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर ईंट पत्थर चलाया गया । जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को गम्भीर चोटें आयी । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर आदित्य, अर्जुन पासवान, आशीष कुमार, करन पासवान, कृष्ण विजय व शिवम सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस #😍खूबसूरत पर्यटन स्थल🏝 #✈Last travel memories😎 #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🚘नया दिन नया व्लॉग🧳