अजय ओमप्रकाश आर्य
654 views
1 days ago
4.7.2026 बहुत से लोग हर काम में जल्दबाजी करते हैं। उनके काम बिगड़ते रहते हैं। *"यदि जल्दबाजी का नाश करना हो, तो धैर्य नामक गुण को धारण करें।"* बहुत से लोग नम्रता से व्यवहार करते हैं, परंतु जब कभी किसी को अभिमान आ जाता है, तो वह उसके नम्रता गुण का विनाश कर देता है। *"परिणाम -- उस व्यक्ति की बुद्धि नष्ट हो जाती है, और उसके कारण उस व्यक्ति का भी विनाश हो जाता है।"* कुछ लोगों को चिंता करने की आदत सी हो जाती है। *"वे चिंताएं व्यक्ति के सुख चैन को खा जाती हैं। इसलिए यदि चिंताओं का नाश करना हो, तो शांति नामक गुण को धारण करें। वह चिंताओं का नाश कर देगा।"* *"और कदम-कदम पर हर व्यक्ति पर संशय करना, यह परस्पर विश्वास का विनाशक है। यह संशय भी बहुत हानिकारक है, इससे भी बचना चाहिए।"* इसी प्रकार की और भी अनेक समस्याएं लोगों को घेरे रखती हैं। *"यदि इन समस्याओं तथा ऐसी ही अन्य समस्याओं का विनाश करना हो, तो हर समस्या का विनाशक "ईश्वर के प्रति प्रेम श्रद्धा और विश्वास है।" इन उत्तम गुणों को धारण करें, और सब चिंताओं से मुक्त होकर आनंद से जीवन जिएं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."* #❤️जीवन की सीख #🙏कर्म क्या है❓ #🙏🏻आध्यात्मिकता😇