❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
15.6K views
2 days ago
AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ED की छापेमारी, राघव चड्डा को हटाकर बनाए गए थे डिप्टी लीडरआम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। हाल ही में राघव चड्डा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। ईडी की टीम ने आप राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के यहां बुधवार को छापेमारी की है। ईडी की टीम ने 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। सांसद और उसके बेटे के ठिकानों पर ईडी की टीम ने गुरुग्राम और पंजाब में छापेमारी की है। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, इसमें फंड से रिलेटेड कुछ गड़बड़ी पाई गई हैं। इसी को लेकर ED की रेड, घर, फार्म हाउस में रेड चल रही है। ईडी की टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी पहुंची हुई है। वहां भी छापेमारी चल रही है।#📢AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED का छापा 🚨 #15 अप्रैल के अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट