#📰ଆଜିର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅପଡେଟ💻 #🗞ଲାଟେଷ୍ଟ ଅପଡେଟ🎙 #ଖବର ଆଜିର #📰ଦେଶ-ବିଦେଶ ଅପଡେଟ #today's top headlines 🗞️
*💁🏻♂️आज के मुख्य समाचार*
*05-06-2026*
🎙️भारत और वेनेजुएला ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की।
🎙️गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नई पीढ़ी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने को कहा।
🎙️अहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का शुभारंभ; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे योगासन को वैश्विक खेल पहचान मिलेगी।
🎙️पेट्रोल और एथेनॉल की अलग-अलग मात्रा के मिश्रित ईंधन से चलने वाली देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च।
🎙️मानसून ने दी केरलम में दस्तक। केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले सात दिन तक मूसलाधार बारिश का अनुमान।
🎙️भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया विश्व बॉक्सिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचीं। प्रिया घंघास और विश्वनाथ सुरेश ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।